Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के बाजपेयी नगर में मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित बाजपेयी नगर में सड़क किनारे सांप मिलने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।