Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक, नहीं निकाला जा शव

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत माचाडीहा गांव के प्रधान टोला में शुक्रवार की सुबह तालाब में नहाने गया 32 वर्षीय भोदड़ गोप नामक युवक तालाब में डूबा गया। घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ उमड़ पड़ी। तालाब के किनारे युवक की चप्पल और गंजी मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी श्यामसुंदरपुर थाना के थाना प्रभारी सुनील भोक्ता को दी। सूचना पाकर एसआई देव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को निकलने का प्रयास किया। परंतु तालाब की गहराई अधिक होने से शव को नहीं निकाला जा सका।
जानकारी के मुताबिक भोदड़ गोप तालाब में नहाने के लिए उतरा।‌इसी दौरान वह तालाब में डूबने लगा। पास खेल रहे कुछ बच्चों ने देखा और इसकी सूचना भोदड़ गोप के पिता फातु गोप और मां साबी गोप को दी। इसके बाद आनन फानन में परिजन तालाब पहुंचे तब तक भोदड़ तालाब में डूब चुका था। सूचना पाकर आस पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा तालाब में भोदड़ गोप की काफी खोजबीन की गई परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया। घटना ने नौ घंटे के बाद भी लाश को नहीं निकाला जा सका। तालाब से शव को निकालने के लिए गोताखोर बुलाए जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक तालाब से शव को नहीं निकाला गया है।