Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: तालाब में डूबे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत माचाडीहा गांव के प्रधान टोला में शुक्रवार को नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव शनिवार सुबह तालाब से बरामद किया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय भोदड़ गोप के रूप में हुई है।

घटना के अनुसार, शुक्रवार सुबह भोदड़ गोप गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। तालाब के किनारे उसकी चप्पल और गंजी मिलने के बाद डूबने की आशंका व्यक्त की गई। ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

शनिवार तड़के लगभग 5 बजे, ग्रामीणों ने युवक का शव तालाब की सतह पर तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही श्यामसुंदरपुर थाना के एसआई देव कुमार और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची। करीब 25 घंटे के लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर सुरक्षा उपाय और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं टाली जा सकें।