📍 बहरागोड़ा | संवाददाता बापुन
खंडामौदा गांव स्थित उत्कल सम्मिलनी तारापद षडंगी पाठागार प्रांगण में शनिवार को झारखंड के राज्य निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए एक शोकसभा का आयोजन किया गया। साथ ही सभा में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पोस्ट मास्टर मृत्युंजय माइती ने की। शोकसभा की शुरुआत दो मिनट के मौन धारण से हुई, जिसके पश्चात सभी उपस्थितों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में उपस्थित वक्ताओं – सेवानिवृत्त शिक्षक मनोरंजन गिरी, झामुमो नेता लंबोदर कुंअर, सोमाय सिंह, एवं बंकिम चंद्र पाइकिरा ने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान, और झारखंड राज्य निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्ताओं ने मांग की कि भारत सरकार उन्हें भारत रत्न की उपाधि प्रदान करे।
🔻 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
दिव्येन्दू हेम्ब्रम (शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया)
हरिपद पाल, बनमाली बेरा, इंद्रजीत दास, रतिकांत सीट, बंशीधर महापात्र
शशांक शेखर पाल, संजय राणा, आकुल बाग, सुब्रत बेरा, निर्मल मंडल
देबेन्द्रनाथ सीट, धीरेंद्रनाथ माइती, मोतीलाल महापात्र, इंद्रजीत मुंडा, भूतनाथ मुंडा
सेख मुस्ताक हुसैन, सुनीति बिकास करण, राम हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण।