Responsive Menu
Add more content here...

खांडामौदा में लक्ष्मी नारायण गोला समाज ने तीन दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया, कलश विसर्जन के साथ हुआ समापन

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता:
बहरागोड़ा प्रखंड के खांडामौदा गांव में लक्ष्मी नारायण गोला समाज की ओर से तीन दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा का अंतिम दिवस बुधवार को मनाया गया, जिसमें पुजारी विनय रथ के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजा-अर्चना हुई।

पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से माता लक्ष्मी के समक्ष पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने अपने घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के समापन पर माता लक्ष्मी के कलश का विसर्जन भी किया गया।

इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण गोला समाज द्वारा ग्रामीणों में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। समाज के मोतीलाल महापात्र, शिव शंकर माइती, धीरेंद्र माइती, सोना महापात्र, नीना माइती, भूदेव माइती, हरेंद्र माइती, भगवान माइती, विश्वजीत माइती, निखिल माइती, आलोक माइती, सुधांशु महापात्र, अशोक माइती, भवेश माइती, टूना माइती, आदित्य माइती, मंटू माइती, काबलू माइती, नारायण माइती, ब्रह्मा महापात्र, बुबून माइती, लिटू माइती, राहुल माइती, कुणाल माइती समेत समाज के अन्य सदस्य पूजा को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए थे।

तीन दिवसीय माता लक्ष्मी पूजा का यह आयोजन गांववासियों के लिए आध्यात्मिक अनुभव और सामूहिक भक्ति का अवसर साबित हुआ।