जमशेदपुर, संवाददाता:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष परविंदर सिंह ने हाल ही में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। यह पदभार उन्हें पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सौंपा।
इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप बालमुचू सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ दी।
मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं के जोश और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन का संतुलित उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्थानीय संगठन को सशक्त बनाना और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना, जिससे राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती मिले।
परविंदर सिंह के पदभार ग्रहण के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का माहौल दिखाई दे रहा है।