बहरागोड़ा, 14 जून 2025 | संवाददाता (निलेश बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत उत्कल सम्मेलनी तारापाद षडंगी पाठागार परिसर में अवसर प्राप्त शिक्षक भूतनाथ बेरा के निधन पर एक भावपूर्ण शोक सभा आयोजित की गई।
शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में योगदान देने वाले भूतनाथ बेरा के प्रति क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा की अध्यक्षता पूर्व पोस्ट मास्टर मृत्युंजय माईती ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय बेरा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
स्मरण सभा में वक्ताओं ने बताया कि भूतनाथ बेरा न केवल एक आदर्श शिक्षक, बल्कि एक कलाकार, खेल प्रेमी, साहित्य अनुरागी और सच्चे मार्गदर्शक भी थे। उनके आकस्मिक निधन से गांव और शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षडंगी, मनोरंजन गिरी, विद्याधर बेरा, लक्ष्मण चंद्र गिरी, हरिपद पाल, सुधांशु महापात्र, श्याम सुंदर बारिक, असित महापात्र, विजय कुमार रथ, जवाहर लाल परिडा समेत अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भूतनाथ बेरा के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।