Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में संपादक निरंजन रथ को श्रद्धांजलि, उत्कल सम्मिलनी प्रांगण में शोकसभा आयोजित

Spread the love

बहरागोड़ा, 23 जून संवाददाता (निलेश बेरा) – राष्ट्रीय लोक सेवक मंडल के संपादक और वरिष्ठ समाजसेवी निरंजन रथ के निधन पर सोमवार को उत्कल सम्मिलनी तारापद षडंगी पाठागार प्रांगण, खंडामौदा (बहरागोड़ा) में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पोस्टमास्टर मृत्युंजय माइती ने की।

पूर्व शिक्षक मनोरंजन गिरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय निरंजन रथ एक समर्पित पत्रकार, पूर्व संपादक (समाज समाचार पत्र), और लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित राजकीय लोक सेवक मंडल के वर्तमान संपादक थे। उन्होंने सामाजिक चेतना और जनसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी ने उनकी जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि रथ न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ थे, बल्कि ग्रामीण समाज के लिए मार्गदर्शक भी थे।
सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

अन्य वक्ताओं में पूर्व शिक्षक लक्षण गिरी, सनातन मुर्मू और बंकिम चंद्र पाइकिराय शामिल थे, जिन्होंने स्वर्गीय रथ के योगदानों को याद किया।

इस अवसर पर विजय रथ, हरिपद पाल, बेनुधारी मंडल, बनमाली बेरा, मोतीलाल महापात्र, इंद्रजीत दास, रतिकांत सीट, लक्ष्मण गिरी, सोमाय हांसदा, जहरलाल परिडा, रामचंद्र बेज, बंशीधर महापात्र, धीरेंद्रनाथ माइती, सुधांशु महापात्र, शेख मुस्ताक हुसैन, सुब्रत बेरा, निहार मुंडा, कालिया दत्त समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।