Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि समारोह की तैयारियां पूरी

Spread the love

रिपोर्ट : रोहन सिंह अबुआ खबर संवादाता

चाकुलिया के पुराना बाजार निवासी स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि आगामी 26 मई को उनके आवास के पास बिहार-यूपी जागरण मंच के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।

बिहार-यूपी जागरण मंच के सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन शाम 5:30 बजे शुरू होगा और मंच के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय समाजसेवी, युवाओं के साथ-साथ मंच के सदस्य बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस मौके पर चंद्र कुमार मिश्रा के देशभक्ति के आदर्शों को याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष की कहानी सुनाई जाएगी।