Responsive Menu
Add more content here...

सोनारी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 530 लोगों की जांच, स्वास्थ्य ही असली सेवा – रामदास सोरेन

Spread the love

जमशेदपुर, सोनारी:
पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अंकित सिंह की पहल पर सोनारी नेहरू मैदान में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र, दंत, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई।

इस जनसेवा के आयोजन में करीब 530 लोगों ने जांच करवाई और स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा:
“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इस तरह के नि:शुल्क शिविर आम जनता के लिए सबसे बड़ी सेवा हैं। मैं हर ऐसे आयोजन का हिस्सा बनने की कोशिश करता हूँ और आगे भी रहूँगा।”

शिविर में समाजसेवियों और नेताओं की भी प्रभावशाली उपस्थिति रही। प्रमुख मार्गदर्शकों में श्री मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, कालीपोदो गोराई, नरोत्तम दास, प्रभुनाथ राय, महावीर मुर्मू, बबुआ झा, सुधीर कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

स्वास्थ्य सेवा देने में फोर्टिस हॉस्पिटल कोलकाता, जमशेदपुर डेंटल हॉस्पिटल, त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल और स्थानीय चिकित्सकों की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। सेवा देने वाले डॉक्टरों में प्रमुख थे –
डॉ. मो. जफर, डॉ. जेबा शकील, डॉ. मतीन, डॉ. प्रदीप कुमार, अर्चना कुमारी, मनीष कुमार।

शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर मान्य क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मोहंती, गंगेश सिंह, योगेश कुमार, नितेश कुमार, अभय पांडेय, राकेश दास, राहुल कुमार, आशीष मिश्रा, लक्की समेत कई युवाओं की अहम भूमिका रही।