Responsive Menu
Add more content here...

जुगीतोपा में कैनाल निर्माण पर उठे सवाल, जिला परिषद सदस्य ने की जांच

Spread the love

रिपोर्ट : अबुआ खबर
संवाददाता रोहन सिंह

चाकुलिया, 25 मई: चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा गांव में स्वर्णरेखा परियोजना के तहत हो रहे कैनाल निर्माण कार्य की रविवार को जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो ने जांच की। यह निर्माण कार्य श्री प्रकाश एसोसिएट कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।

धरित्री महतो ने बताया कि ग्रामीणों ने कैनाल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और अनियमितता की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पूर्व बनी शाखा नहर की लाइनिंग दरकने लगी है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए और इस मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी।

वहीं, निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश सिंह ने कहा कि जहां भी दरारें आई हैं, वहां की लाइनिंग को तोड़कर दोबारा ठीक किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी लापरवाही भविष्य में दोबारा न हो।