Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में शाखा नहर का पानी बंद, जलभराव से किसानों को राहत

Spread the love

चाकुलिया। प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत इंदबनी गांव के समीप स्वर्णरेखा परियोजना की चांडिल बाईं मुख्य नहर से जुड़ी शाखा नहर में बुधवार रात टूटने से आसपास के करीब 200 एकड़ धान के खेत जलमग्न हो गए थे। खेतों में अचानक पानी भर जाने से क्षेत्र के दर्जनों किसान परेशान थे।

नहर टूटने की जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाखा नहर में पानी का प्रवाह बंद कर दिया। पानी बंद होने के बाद खेतों में जमा पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है, जिससे किसानों को राहत मिली है।

Read more : चाकुलिया मॉडल स्कूल में चार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, पठन-पाठन में सुधार की पहल

इंदबनी निवासी किसान चुनाराम मुंडा ने बताया कि विभाग द्वारा नहर में पानी बंद किए जाने के बाद धान के खेतों से पानी निकल रहा है। इससे फसल को होने वाले नुकसान की आशंका कुछ कम हुई है।

किसानों ने उम्मीद जताई है कि नहर की मरम्मत जल्द पूरी कर दी जाएगी, ताकि सिंचाई व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सके।