Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला में अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी, 750 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट, 25 लीटर चुलाई शराब जब्त

Spread the love

जमशेदपुर | अबुआ ख़बर डेस्क
पूर्वी सिंहभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार आगामी घाटशिला उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग ने 09 अक्टूबर 2025 को अवैध शराब भट्टी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

निरीक्षक उत्पाद श्री रामदास भगत के पर्यवेक्षण में स्वर्णरेखा नदी किनारे, रातमुहान में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल लगभग 750 किलोग्राम अवैध जावा महुआ नष्ट किया गया और 25 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

छापेमारी अभियान में मो गुफरान, अवर निरीक्षक उत्पाद, जिला पुलिस बल के प्रतिनियुक्त सदस्य और गृह रक्षक शामिल रहे। उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

घाटशिला में अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी

750 किग्रा जावा महुआ नष्ट, 25 लीटर चुलाई शराब जब्त

भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

छापेमारी अभियान में पुलिस और गृह रक्षक की भी भागीदारी

अवैध शराब के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा