Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: तीसरे राउंड की गिनती में झामुमो ने बढ़त कायम रखी, भाजपा दूसरे स्थान पर

Spread the love

घाटशिला अबुआ खबर डेस्क: 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड तक के रुझानों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए और आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा के बाबूलाल सोरेन अभी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों में तीसरे राउंड की स्थिति इस प्रकार रही—

राउंड–03 में प्रत्याशियों को मिले वोट

सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो — 16,110 वोट

बाबूलाल सोरेन, भाजपा — 8,569 वोट

रामदास मुर्मू, जेएलकेएम — 5,278 वोट

पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी — 157

पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) — 60

नारायण सिंह, निर्दलीय — 60

परमेश्वर टुडू, निर्दलीय — 39

बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय — 31

मनसा राम हांसदा, निर्दलीय — 106

मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय — 114

रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय — 66

विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय — 212

डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय — 306

NOTA — 505 वोट

तीसरे राउंड के बाद चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। झामुमो की बढ़त मजबूत दिख रही है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। अब सबकी नजरें अगले राउंड के परिणामों पर टिकी हैं, जो अंतिम तस्वीर को और स्पष्ट करेंगे।