जमशेदपुर
महिलाओं को मिला नए साल का उपहार
नववर्ष से ठीक पहले पूर्वी सिंहभूम जिले की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। साल के अंतिम दिन जिले की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ‘मैया सम्मान योजना’ के तहत 2500 रुपये की सम्मान राशि स्थानांतरित की गई, जिससे महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
हजारों महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर
जिला प्रशासन की देखरेख में योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
advertisment

घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिलेगी मदद
मैया सम्मान योजना से प्राप्त राशि से महिलाओं को घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी। खासकर गरीब, जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक सहारा साबित हो रही है।
नववर्ष को लेकर महिलाओं में उत्साह
नए साल से पहले खातों में राशि आने से जिले की महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई लाभार्थी महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए किसी नए साल के तोहफे से कम नहीं है।