Responsive Menu
Add more content here...

साकची थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका से छिनतई, बाइक सवार बदमाश पर्स लेकर फरार

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में छिनतई की एक और वारदात सामने आई है। शीतला मंदिर के पास टेम्पू में सवार एक महिला शिक्षिका से बाइक पर आए बदमाशों ने पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित महिला शिक्षिका की पहचान हेमलता ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह साकची बाजार में शादी की खरीदारी के लिए आई थीं। इसी दौरान जब वह टेम्पू में सवार होकर जा रही थीं, तभी अचानक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और उनके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए।
पर्स में लगभग 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड रखा हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।