Responsive Menu
Add more content here...

टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने शनिवार तड़के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6.08 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।


यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर की गई। तलाशी अभियान के दौरान आरपीएफ टीम को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दोनों आरोपियों के पास से गांजा बरामद हुआ।

advertisment


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा की तस्करी पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। आरपीएफ के अनुसार, तस्कर यह गांजा उड़ीसा के तुसरा क्षेत्र से ट्रेन संख्या 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस के माध्यम से लेकर आए थे। इसे पटना होते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में खपाने की योजना थी।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान शर्मा यादव और सत्यनारायण साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रूपही टांड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा के साथ दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के हवाले कर दिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।