Responsive Menu
Add more content here...

शीत लहर में सेवा कार्य: युथ कांग्रेस के जिला महासचिव शिवाजी चटर्जी ने सबर बच्चों के बीच बांटे शीत वस्त्र

Spread the love

घाटशिला: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में जारी कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए युथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला महासचिव शिवाजी चटर्जी की ओर से मानवीय पहल की गई।
इस क्रम में भादुआ पंचायत अंतर्गत केंदोपुसी गांव में सबर समुदाय के बच्चों के बीच शीत वस्त्र का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। शिवाजी चटर्जी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग के बच्चों को होती है। ऐसे में उनकी मदद करना केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युथ कांग्रेस हमेशा ज़मीन से जुड़े लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस तरह के राहत कार्य लगातार किए जाएंगे।

advertisment


उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। ठंड से बचाव के लिए किए गए इस प्रयास को ग्रामीणों ने सराहा।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नरेश महाकुड , होपन , सहित युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने शिवाजी चटर्जी की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।