Responsive Menu
Add more content here...

नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारी तेज

Spread the love

नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को सफाई कर्मियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AiiLSG) के उपनिदेशक रवि रंजन द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा सफाई मित्रों को आधुनिक तकनीकों और निर्धारित मानकों की जानकारी देना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से सफाई कर्मियों को यह बताया गया कि वे किस प्रकार नगर क्षेत्र के नागरिकों के बीच स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता फैला सकते हैं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण, सुरक्षित सफाई प्रक्रिया, तथा सफाई सुरक्षा चैलेंज के तहत पीपीई किट (PPE Kit) के उपयोग और उसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सफाई कार्य के दौरान स्वयं की सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण एवं स्वच्छता मानकों के पालन पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
नगर पंचायत द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल सफाई मित्रों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक नगर के निर्माण में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त होगी।