Responsive Menu
Add more content here...

नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के उपरांत किट एवं सर्टिफिकेट का वितरण। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26

Spread the love

आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सफाई कर्मियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के उपरांत सर्टिफिकेट एवं किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा व नगर प्रबंधक अनंत खलको उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AiiLSG) के उपनिदेशक श्री रवि रंजन द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को केंद्र में रखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा सफाई मित्रों को आधुनिक तरीकों और मानकों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सफाई कर्मियों को नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के बीच स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता फैलाने की भूमिका पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण, सुरक्षित सफाई प्रक्रिया तथा सफाई सुरक्षा चैलेंज के अंतर्गत पीपीई किट (PPE Kit) के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सफाई कार्य के दौरान स्वयं की सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण और स्वच्छता मानकों के पालन पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
नगर पंचायत द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक नगर निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका और सशक्त होगी।