Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: गूंज महोत्सव का भव्य आगाज, अभिनेत्री नुसरत जहां ने बिखेरा जलवा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : ​चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित डाक बंगला परिसर में शुक्रवार की देर शाम नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बंगला अभिनेत्री नुसरत जहां उपस्थित हुईं जिन्होंने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संरक्षक सह स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती और अभिनेत्री नुसरत जहां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।​

जैसे ही नुसरत जहां मंच पर पहुंचीं उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शकों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया जिसका भीड़ ने भी उत्साह के साथ स्वागत किया।उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ जहां अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की एक झलक पाने और महोत्सव का आनंद लेने के लिए उमड़ पड़े। विधायक समीर मोहंती ने इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही जबकि नुसरत जहां के गीतों और उनकी उपस्थिति ने पूरी शाम को यादगार बना दिया। इस मौके पर महावीर मुर्मू, सरोज महापात्र, गोल्डी तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।