Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: गूंज महोत्सव में शामिल हुए बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा: आवारा हवा का झोंका हूं,आ निकला हूं पल दो पल के लिए, गाकर झुमाया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन बुधवार की देर शाम को बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के परिवहन और भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला विधानसभा के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए।

अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन कर और दीप प्रज्वलित कर किया।

मंच को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि गूंज महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय कदम है। गूंज जैसा कार्यक्रम आयोजित करना मामूली बात नहीं है। सिंगर अल्ताफ राजा ने “”आवारा हवा का झोंका हूं, आ निकला हूं पल दो पल के लिए आने से उसके आए बहार, जाने से उसके जाए बहार”” “” पर्दा है पर्दा पर्दे के पीछे पर्दा नहीं है दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दूल्हे का तो दिल दीवाना लगता है”” “” हम वो दीवाने है जो ताजा हवा लेते है, खिड़कियां खोल के मौसम का मजा लेते है”” गाकर उपस्थित लोगों को झुमाया। इसके अलावे उन्होंने और भी कई गाने प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।