Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया : गूंज महोत्सव के छठे दिन साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित: राजनगर के हिंदू हांसदा ने प्रथम और सुंदर मुर्मू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन बुधवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। कमारीगोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास धालभूमगढ़ – चाकुलिया मुख्य सड़क पर बहरागोड़ा प्रखंड के उप प्रमुख मनोरंजन होता ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। साइकिल रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी चाकुलिया से 10 किलोमीटर दूर स्थित बेंद गांव और वहां से डाक बंगला परिसर लौटे। इसके बाद समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

साइकिल रेस में राजनगर के हिंदू हांसदा ने प्रथम, राजनगर के सुंदर मुर्मू ने द्वितीय और राजनगर के पांडु महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख सुजीत दास, देवाशीष दास, गांवलू दत्त, रॉबिन दास, राम बास्के, हिमांशु दास, राहुल महतो, बासु महतो समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।