Responsive Menu
Add more content here...

महाराष्ट्र में शोक: बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन

Spread the love

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के अनुसार विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर उस वक्त हुआ, जब विमान बारामती में लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमान में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसा होते ही विमान क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर बारामती अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि बाद में अधिकारियों ने सभी के निधन की पुष्टि की।
परिवार और नेता बारामती रवाना
हादसे की खबर मिलते ही सुप्रिया सुले, सुनेत्र पवार और पार्थ पवार बारामती के लिए रवाना हो गए। इस दुखद घटना के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है। कई राजनीतिक नेताओं और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
DGCA की जांच शुरू
डीजीसीए ने विमान हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या लैंडिंग के दौरान नियंत्रण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। घटनास्थल को सील कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।