Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: गूंज महोत्सव के पांचवें दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित,विधायक ने किया उद्घाटन

Spread the love

प्रतियोगिता का उद्घाटन बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बजरंग योद्धा जमशेदपुर और और घाटशिला के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच को बजरंग योद्धा जमशेदपुर ने जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग मैं नौ और बालिका वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया है। मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, मुखिया शिव चरण हांसदा, विक्टर विजय समद, प्रणव बेरा, नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गौतम शर्मा, सचिव विक्रम बारीक, राजा बारीक समेत अन्य उपस्थित थे।