जमशेदपुर। संवाददाता
शाम के समय हुई घटना
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और जबरन किस करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है।
सरकारी स्कूल के सामने की घटना
जानकारी के अनुसार बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर–3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने बागबेड़ा इलाके की करीब 20 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने जबरन किस करने की कोशिश की और उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद पीड़िता ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया।
पहले से भी दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़खानी से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।