Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: साधारण परिवार के ओम कुमार बने जिला टॉपर, 98.40% अंक से रचा इतिहास

Spread the love

बहरागोड़ा।संवाददाता

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में से 492 अंक अर्जित किए। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो संस्कृत में 79, अंग्रेजी में 77, गणित में 80, विज्ञान में 78 तथा हिंदी में 72 अंक प्राप्त किए हैं।

Read More: JAC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, छात्र ऐसे करें चेक


ओम कुमार एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता कमलाकांत कर (पप्पू) हैं और उनका घर बनकटा पंचायत के कैमी गांव में है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प मायने रखता है।
ओम का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है।

अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों तथा ट्यूशन शिक्षकों हरिहर मैती, हेमंत कर और समीर गिरी को दिया है। साथ ही उन्होंने अपने मामा लोकेश कर के मार्गदर्शन को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। ओम ने बताया कि वे रोजाना लगभग 19 घंटे पढ़ाई करते थे और पढ़ाई के दौरान मोबाइल का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए करते थे।

वहीं, विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कौशिक शीट और शयन करण ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। मौसमी साहू और प्रज्ञान पैरा ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक बासुदेव प्रधान और संकुल प्रमुख अशोक नायक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *