Responsive Menu
Add more content here...

भारी बारिश की चेतावनी: 19 जून को रांची जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

Spread the love

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रांची जिले में 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

जिला उपायुक्त-सह-दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की पढ़ाई 19 जून को स्थगित रहेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची को ‘रेड जोन’ में रखा गया है, जहां अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय लिया है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और संबंधित अधिकारीगणों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।