रांची: झारखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 20 जून को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बैठक रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे से शुरू होगी।
बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राज्य सरकार कई अहम प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव बैठक में अनुमोदन के लिए रखे जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावों में राज्य की विकास योजनाओं, अधोसंरचना परियोजनाओं और जनहित से जुड़े अन्य विषयों को शामिल किया गया है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इस बैठक पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि लंबे समय से लंबित कुछ नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
