Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Spread the love

रांची, 11 नवंबर 2025:
झारखंड में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी, जिसमें कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक पुनर्गठन, तथा विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, जनहित से संबंधित कुछ नए निर्णयों को मंजूरी दी जा सकती है।

राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों और सभी विभागीय मंत्रियों को इस बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि बैठक के बाद सरकार कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कर सकती है, जिनका सीधा असर आम जनता से जुड़ी योजनाओं पर पड़ेगा।