बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खंडामौदा स्थित पीएमश्री प्लस टू हाई स्कूल में बुधवार को विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल पड़ीहरी ने की। इस विशेष अवसर पर बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा मुख्य अतिथि और मुखिया पंचानन मुंडा एवं सांड्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर सफलता पाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थिति कभी भी पढ़ाई में बाधा नहीं बनती, यदि विद्यार्थी ठान लें तो हर मंजिल पाई जा सकती है।
मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मैट्रिक टॉपर (2025):
- प्रथम: तबस्सुम खातून
- द्वितीय: रूद्र नायक
- तृतीय: पल्लव कपाट
इंटर (विज्ञान) टॉपर:
- प्रथम: जसबंत बेरा
- द्वितीय: आयुष बारिक
- तृतीय: त्रिदेव कामिला
इंटर (कला) टॉपर:
- प्रथम: मीता महतो
- द्वितीय: रूपा नायक
- तृतीय: सुभम मुंडा
विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलती रहे और उनका आत्मविश्वास बढ़े।

बैठक में शिक्षक-अभिभावकों की रही विशेष भागीदारी
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन में मृणालकांति घोष, उत्पल कुमार दास, हरिभूषण कामिला, प्रदीप कुमार घाटवारी, जमुना प्रशाद महंती, उषा बाक्सला, मुकेश कुमार सिंह, देवासिस गिरी, सोमनाथ गांगुली, सिद्धू हांसदा, प्रभाकर शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सभी अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।