Responsive Menu
Add more content here...

भारी बारिश के बाद हरिहरपुर गांव में मचा हड़कंप, चंडी चरण साहू के घर में निकला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के हरिहरपुर गांव में रविवार की देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब चंडी चरण साहू के घर में अचानक एक 8 फीट लंबा अजगर सांप घुस आया। भारी बारिश के बाद घर में दाखिल हुए अजगर को देख परिवार के सदस्य भयभीत हो गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद उप वन परिसर पदाधिकारी संतोशील घोष के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सूझबूझ और सावधानी के साथ अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया और सुरक्षित रेस्क्यू किया।

बाद में सांप को वन विभाग की टीम जमशेदपुर फॉरेस्ट कार्यालय ले गई। अधिकारियों ने बताया कि अजगर को जल्द ही दलमा के घने जंगलों में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

चंडी चरण साहू ने बताया कि बारिश के बाद अजगर उनके घर के एक कोने में जा छिपा था। उन्होंने और उनके परिवार ने डर के बावजूद संयम बनाए रखा और तत्काल गांव वालों को और फिर वन विभाग को सूचित किया।

ग्रामीणों और वन विभाग की तत्परता के चलते किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई और अजगर को सुरक्षित जंगल में स्थानांतरित कर दिया गया।


हाइलाइट्स:

  • बहरागोड़ा के हरिहरपुर गांव की घटना
  • घर में घुसा 8 फीट लंबा अजगर, परिवार में मचा हड़कंप
  • वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
  • अजगर को दलमा जंगल में छोड़ा जाएगा