Responsive Menu
Add more content here...

गुड़ाबांधा: कपड़ा गेंद प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the love

गुड़ाबांधा प्रखंड के बालीजुड़ी पंचायत अंतर्गत पांड्रापाथर गांव में आयोजित दो दिवसीय कपड़ा गेंद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया और आयोजन समिति की सराहना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामूहिकता को बढ़ावा देती हैं। ये आयोजन न सिर्फ परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।”