जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष पद पर संजीव सिन्हा के मनोनयन पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा उर्फ “पप्पु” ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला कार्यालय साकची में अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं के साथ हुआ अभिनंदन
बधाई कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से संजीव सिन्हा के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
संगठनात्मक अनुभव का मिला सम्मान
अनमोल वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संजीव सिन्हा पर जताया गया विश्वास उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा के साथ आगे बढ़ेगा।
जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी गति
वर्मा ने कहा कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी और संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।
सफल कार्यकाल की कामना
अनमोल वर्मा ने जिला अध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के सफल दायित्व निर्वहन हेतु उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।