जमशेदपुर संवाददाता
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त, युवा और ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से सत्यम सिंह को यूथ INTUC झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है।
सत्यम सिंह लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवा नेतृत्व के रूप में उन्होंने मजदूरों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को मुखरता से उठाया है। इससे पहले वे झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठनात्मक चुनाव में अपनी लोकप्रियता और कार्यकुशलता सिद्ध कर चुके हैं।
सदस्यता प्रक्रिया में आसानी
सत्यम सिंह ने यूथ INTUC की सदस्यता प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए QR कोड जारी किया, जिससे राज्य भर के युवा आसानी से संगठन से जुड़ सकेंगे।
सत्यम सिंह का संदेश
सत्यम सिंह ने कहा, “मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मेरी प्राथमिकता मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर मजदूर तक पहुँचाना होगी। साथ ही गिग वर्कर्स के हक की लड़ाई भी पूरी मजबूती से लड़ूँगा। पूरे राज्य के युवाओं और मजदूरों को एकजुट कर INTUC के संघर्ष को और मज़बूती दूँगा।”
स्वागत और प्रतिक्रिया
झारखंड के कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने इस घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने भरोसा जताया कि सत्यम सिंह के नेतृत्व में यूथ INTUC को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मौके पर मुख्य रूप से रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह, जगदीप सिंह, अनीश सिंह, लव कुमार, कुश कुमार, जिशु कुमार, रौनक कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।