Responsive Menu
Add more content here...

आत्मा कर्मियों के लंबित मानदेय का मुद्दा सदन में उठा, विधायक समीर मोहंती ने जल्द भुगतान की मांग की

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

विधायक ने बताया कि आत्मा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर 3 सितंबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक हड़ताल की थी। इस अवधि का मानदेय राज्य के अधिकांश जिलों में कर्मियों को दिया जा चुका है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम के कर्मी अब भी इससे वंचित हैं।

उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि आत्मा कर्मियों के हड़ताल अवधि के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उनका अधिकार मिल सके।

विधायक ने कहा कि सरकार कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।