Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: नामांकन के बाद रैली में दिखा भाजपा का उल्टा झंडा, विपक्ष ने साधा निशाना

Spread the love

घाटशिला, 18 अक्टूबर 2025 (अबुआ खबर):
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे समर्थकों के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर जनसभा स्थल की ओर निकले।

इस दौरान रैली में एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। बाबूलाल सोरेन जिस बुलेट पर सवार थे, उसके पीछे बैठे युवक ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा उल्टा पकड़ रखा था। और बाबुलाल सोरेन ने हेलमेट भी नहीं पहना था जैसे ही यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।

हालांकि यह गलती अनजाने में हुई या किसी अन्य वजह से — इस पर भाजपा की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मगर स्थानीय स्तर पर यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

इस पर झामुमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपनी पार्टी का सम्मान नहीं कर सकता वो घाटशिला की जनता का सम्मान कैसे करेगा ।

घाटशिला उपचुनाव में भाजपा समेत कई दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है, और नामांकन के दिन से ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।