Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा महाविद्यालय: रिकॉर्ड रूम के ताले तोड़ने का प्रयास, सुरक्षा पर उठे सवाल

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बहरागोड़ा महाविद्यालय के केबीएड कैंपस में बुधवार की सुबह रिकॉर्ड रूम के ताले को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया। यह जानकारी तब मिली जब सुबह 10 बजे अध्यापक डॉ. नायक ने मुख्य द्वार खोला और देखा कि दरवाजा क्षतिग्रस्त था और ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था।

घटना की सूचना प्राचार्य डॉ. बी. के. बेहरा ने तुरंत बहरागोड़ा थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन रिकॉर्ड सुरक्षित थे और कोई वस्तु नुकसान नहीं हुई

advertisment

विदित हो कि मटिहाना कैंपस में कोई सुरक्षा प्रहरी नहीं है। इस पर प्राचार्य डॉ. बेहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

थाना प्रभारी ने प्राचार्य को अस्थायी सुरक्षा प्रहरी की व्यवस्था करने की सलाह दी और कहा कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह घटना सुरक्षा की कमी को उजागर करती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।