जमशेदपुर: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती से जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर आर वी एस अकादमी के सचिव और भाजपा नेता समाजसेवी भरत सिंह ने मुलाकात की।
इस दौरान झामुमो नेता महावीर मुर्मू और गोल्डी तिवारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
मुलाकात में स्थानीय विकास, समाज सेवा और सामुदायिक सहयोग पर विचार विमर्श हुआ। विधायक मोहंती ने कहा कि समाज के कल्याण और लोगों की भलाई के लिए मिल-जुल कर काम करना जरूरी है। भाई भरत सिंह ने भी विधायक के मार्गदर्शन और अनुभव की सराहना की।