Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: रोटेबांध गांव के पास आठ जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में भय का माहौल

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (एन.बेरा)
बहरागोड़ा के भुतिया पंचायत अंतर्गत रोटेबांध गांव के पास आठ जंगली हाथियों का झुंड देखा गया, जिससे ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल पैदा हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड खेतों और जंगल के किनारों में घूमते देखा गया। इस दौरान खेतों में काम कर रहे किसान अपने जीवन की सुरक्षा को देखते हुए वहां से भाग निकले।

सूचना मिलने पर वन विभाग तुरंत सक्रिय हो गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने के प्रयास में जुट गए। वन विभाग ने इलाके में हाथियों की मूवमेंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हाथियों के गांव के पास आने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी हालत में हाथियों के पास न जाएं, जंगल में लकड़ी या मशरूम इकट्ठा करने न जाएं और खतरा महसूस होने पर तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।