बहरागोड़ा संवाददाता ( बापुन) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया।
मुख्य बाजार से निकली यह यात्रा पूरे नगर में देशभक्ति के माहौल से सराबोर रही। सहभागी कार्यकर्ता वंदे मातरम्, भारत माता की जय, वीर सपूतों और भारतीय सेना के सम्मान में जोरदार नारे लगाते आगे बढ़े।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा—
“यह तिरंगा यात्रा वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र गर्व को समर्पित है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।”
उन्होंने आमजन से स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश और एकजुटता के साथ मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव, ज्योत्स्नामयी बेरा, वरीय नेता रंजीत कुमार बाला, श्रीबत्स घोष, काजल महाकुड़, कृष्णा पाल, बीणा पात्र, अर्चना दास, उत्पल पैड़ा, प्रल्हाद घोष, संजय प्रहराज, जगन्नाथ नायक, मिन्टू नायक, कविन्द्र नाथ कुंडु, मिहिर दलाई, दिवाकर शर्मा, महादेव बैठा, निरंजन धावड़िया, अपूर्व दास, राजू महतो, यादव पात्र, निर्मल जाना, टूना नायक, गिरधारी कुंडू, दिलीप साव एवं ननीगोपाल साव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।