Responsive Menu
Add more content here...

खंडामौदा में शॉर्ट सर्किट से घर में आग

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन): बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत हेमसागर तालाब टोला में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। घटना में घर के अंदर रखे कपड़े, बिस्तर, बक्सा, बर्तन, राशन, चावल, धान की बोरी के साथ-साथ बक्से में रखी नकदी और कुछ आभूषण पूरी तरह जलकर राख हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब घर के मालिक घासीराम भोक्ता और परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। अचानक घर से धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि आग तेजी से फैल चुकी थी। लोगों ने हल्ला मचाकर आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया और तालाब से पानी लाकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही खंडामौदा पंचायत की उपमुखिया तनुश्री मंडल और लालटू बेरा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।