बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), 18 जून 2025 — आज बहरागोड़ा लेम्प्स परिसर में किसानों को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया।
सरकार द्वारा उचित मूल्य पर किसानों को धान की उन्नत किस्म की बीज उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें अच्छी उपज मिले और उनकी आमदनी में इजाफा हो सके।
विधायक समीर मोहंती ने अपने संबोधन में कहा, “किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह के बीज वितरण कार्यक्रम से छोटे और मध्यम किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
केशव भारती – प्रखंड विकास पदाधिकारी
असित मिश्रा – बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष
मुन्ना होता, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, पप्पु राउत, बिसु ओझा, यदुपति राणा, मनोज माईति, सुमंतो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी
इस अवसर पर विधायक ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बीज वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु हो ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।