Responsive Menu
Add more content here...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (निलेश बेरा)17 जून 2025:
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-49) पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग मंटू नायक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक झारखंड के कटुसोल गांव निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंटू नायक साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। वे साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने पेट्रोलिंग वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी में सुरक्षित रखा है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा जाएगा।

परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।