Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: 18 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति रहेगी बाधितबालीबांध और चाकुलिया पीएसएस क्षेत्र होंगे प्रभावित

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) , 17 जून:
चाकुलिया के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। बुधवार, 18 जून को 33 केवी बालीबांध और 33 केवी चाकुलिया पीएसएस (पावर सब स्टेशन) में लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर ने जानकारी दी कि यह कार्य अत्यंत आवश्यक मेंटेनेंस के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूर्ण हो जाता है तो बिजली आपूर्ति समय से पहले बहाल कर दी जाएगी।

प्रभावित क्षेत्र:

चाकुलिया

बालीबांध पीएसएस क्षेत्र

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में सहयोग करें और किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी रखें।