चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह ) : चाकुलिया क्षेत्र में आगामी 5 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
advertisement

जानकारी के अनुसार 11 केवी चाकुलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में फोर पोल से चाकुलिया पीएसएस तक 33 केवी लाइन पर इंसुलेटर लगाने और पोल गाड़ने का कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समयावधि में दोनों पीएसएस से संबंधित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर ने बताया कि यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिसे ध्यान में रखते हुए मरम्मत एवं सुधार का काम कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।