जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था हुंकार ने शहर की 86 बस्ती के वर्षों से लंबित मालिकाना हक के मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संस्था के सदस्यों ने एक वार्ता के दौरान कहा कि वर्तमान में टाटा लीज के नविकरण की प्रक्रिया प्रस्तावित है, लेकिन 86 बस्ती में रहने वाले हजारों परिवार आज भी मालिकाना अधिकार से वंचित हैं।संस्था का कहना है कि मालिकाना हक के अभाव में बस्तीवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हुंकार संस्था ने मांग की है कि ओड़िशा राज्य सरकार की तर्ज पर, जहां बस्तीवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया गया, उसी तरह टाटा लीज नविकरण के दौरान तमाम बस्तियों को लीज से बाहर कर उन्हें स्थायी मालिकाना अधिकार दिया जाए।संस्था ने इस पूरे मामले में झारखंड राज्य सरकार से ठोस पहल करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो बस्तीवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।