बहरागोड़ा। संवाददाता
प्रभात फेरी के साथ हुआ नव वर्ष का स्वागत
बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर दरखुली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण से भारत माता एवं सम्राट विक्रमादित्य की झांकी के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे गांव का भ्रमण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
प्रभात फेरी के बाद विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को प्रेरित किया।
खंडामौदा में भी मनाया गया उत्सव
इधर खंडामौदा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी विक्रम संवत नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया। यहां भी भारत माता और सम्राट विक्रमादित्य की झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।