जमशेदपुर। संवाददाता
मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
आज से पूरे देश में आस्था और भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। पहले ही दिन जमशेदपुर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना में जुटे नजर आए।
कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
नवरात्र के शुभ अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु नदी से पवित्र जल भरकर कलश को मंदिरों तक लेकर पहुंचे और विधिवत स्थापना की। पूरे शहर में “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
नौ दिनों तक चलेगा पूजा-पाठ
नवरात्र के दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर माता की आराधना करेंगे। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गर्मी के बावजूद अटूट आस्था
चैती नवरात्र को कठिन माना जाता है, क्योंकि इस समय गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगता है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है और वे पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में लीन हैं।
पूरा शहर हुआ भक्तिमय
आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व में जमशेदपुर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग गया है। आने वाले नौ दिनों तक शहर में इसी तरह का धार्मिक माहौल बना रहेगा।