Responsive Menu
Add more content here...

पीएम श्री उच्च विद्यालय बालिबांध के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के जरिए सीखे व्यवहारिक ज्ञान के गुर

Spread the love

​चाकुलिया संवाददाता  (रोहन सिंह) :: स्थानीय पीएम श्री उच्च विद्यालय, बालिबांध के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यवहारिकता से जोड़ना और विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को नई दिशा देना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने तकनीकी शिक्षा की बारीकियों और आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को जामीरडीहा वन ले जाया गया जहाँ शिक्षकों ने उन्हें प्राकृतिक पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के महत्व से अवगत कराया।​विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक बीरेंद्र नाथ महतो, बाबसन सिन्हा और कुमार गौरव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने न केवल प्रकृति को करीब से देखा बल्कि तकनीकी शिक्षा के भविष्य की संभावनाओं को भी समझा। इस भ्रमण को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति बढ़ती है, जो उनके समग्र विकास के लिए अनिवार्य है।